फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से 24 घंटे मिलेगी बिजली : श्रीकांत

Sun, 26 Mar 2017 01:13 AM IST
अप्रैल से 24 घंटे मिलेगी बिजली : श्रीकांत
विज्ञापन
अप्रैल से 24 घंटे मिलेगी बिजली : श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा जा रहे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का शहर में स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगवान टाकीज पर स्वागत किया। पत्रकारों से ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अप्रैल से उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी। गांवों में 18 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन के कार्यक्रम में प्रदेश की जनता से भागीदारी का आग्रह किया। कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का मिशन है कि प्रदेश में सभी सरकारी महकमों में सफाई दिखाई दे और सड़क, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। सत्ता परिवर्तन के साथ ही कार्यप्रणाली में परिवर्तन युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इसका परिणाम कुछ दिनों में देखने को मिलेगा। स्वागत करने वालों में उमेश तिवारी, नवल तिवारी, दुर्गेश पांडे, घनश्याम सैनी, गौरव श्रीवास्तव, अनूप तिवारी, रामचरन शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, दिनेश अगरिया, बॉबी वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें