फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल पर राहुल गांधी के झूठ का गुब्बारा फूटा: श्रीकांत शर्मा

Sun, 16 Dec 2018 04:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा के समापन पर ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राफेल पर राहुल गांधी के झूठ का गुब्बारा फूट गया है। राहुल गांधी को उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में पांच हजार करोड़ का चोर कहा।
विज्ञापन


शनिवार को जुबलीपार्क स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने समस्या दी, उनका सरकार समाधान कर रही है। कांग्रेस सरकार को बदनाम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि राफेल पर राहुल के झूठ का गुब्बारा फूट गया है। राहुल आधे देशी और विदेशी हैं। इसलिए न्याय व्यवस्था पर राहुल सवाल उठा रहे हैं। उनको इटली का अध्यक्ष बताते हुए कहा कि हमने अमरीका द्वारा आंख दिखाने के बाद भी ईरान से कच्चा तेल खरीदा है। ये कार्य मोदी ने कर दिखाया। 
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि तेलंगाना के झूठे गठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया। कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम कब जेल चले जाएं, पता नहीं। उनका बेटा जेल जा चुका है। राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में पांच हजार करोड़ के चोर हैं। जो देश के चौकीदार के खिलाफ शोर मचा रहे हैं। पांच साल में हमारी सरकार पर कोई दाग नहीं है। 

इस दौरान महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, विधायक योगेंद्र सिंह, प्रदेश सहकारी बैंक के चेयरमैन तेजवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें