फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोरोंजी में श्रीराम कथा शुरू

Fri, 07 Feb 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी में राम कथा आयोजन से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु ।
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ शनिवार को हुआ। कलश यात्रा में 108 महिलाएं पीत वस्त्र पहनकर सिर पर गंगा जल से भरे कलश लेकर चल रहीं थीं। कलश यात्रा ने कस्बे के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया।कलश यात्रा वराह मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई हरि की पौड़ी किनारे मानस मंदिर पहुंची। इसमें शामिल महिलाएं भजन गाती हुई चल रहीं थीं। वराह भगवान व तुलसीदास जी के सुसज्जित डोले सभी के आकर्षण का केंद्र थे। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। कथा स्थल पर कथा व्यास पंडित राघव भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार कर घट स्थापना कराई। गौरी-गणेश पूजन कर मंगलाचरण की रामकथा की महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें