फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाई की शादी में नाचते हुए लाइसेंसी रिवाॅल्वर से फायरिंग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करता युवक स्तोत्र वीडियो ग्रेव
विज्ञापन
फतेहाबाद। भाई की शादी में नाचते समय पिता की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना फतेहाबाद पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। फायरिंग करने के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में एक युवक शादी समारोह में नाचते हुए रिवाॅल्वर से फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। डीसीपी पूर्वी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। थाना फतेहाबाद पुलिस की जांच में सामने आया कि 20 नवंबर को गांव गढ़ी दरियाब निवासी रिषभ पुत्र सुनील कुमार अपने भाई की शादी की रस्म के दौरान अपने पिता की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से फायरिंग कर रहा था। पुलिस ने रिषभ और उसके पिता सुनील कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने रिषभ को गिरफ्तार कर शांति भंग में पाबंद किया है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया 20 नवंबर को शादी समारोह में फायरिंग कर रही युवक की तस्दीक करके असलाह बरामद किया गया है। रिवाॅल्वर का लाइसेंस रिषभ के पिता सुनील कुमार के नाम है। शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शस्त्र बरामद किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें