फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीवार बना रहे युवक पर झोंका फायर

Sun, 23 Jun 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। गांव गनेशपुर में पैमाइश के बाद जगह पर दीवार बना रहे युवक पर विपक्षियों ने हमला बोल दिया। गालीगलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर झोंका दिया। आरोपी दीवार भी गिरा गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी पंकज ने पुलिस को बताया कि गांव में उसकी जमीन है। उक्त जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी विवाद कर रहे थे। उसकी शिकायत के बाद राजस्व टीम ने मौके पर आकर जमीन की पैमाइश की थी। उसकी जगह को चिह्नित कर दिया गया था। इसके बाद रविवार को वह अपनी जगह पर दीवार का निर्माण करा रहा था। तभी विपक्षी अवन, मनोज और संजय वहां आए और गालीगलौज करने लगे। आरोपियों ने दीवार को गिरा दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर फायर झोंक दिया। हमले में वह बाल बाल बच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें