फिरोजाबाद में थाना उत्तर के मोहल्ला सत्यनगर में युवक ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गोली लगने की वजह से एक युवक जख्मी हो गया। फायरिंग करने वाले युवक को लोगों ने पकड़ लिया।
पहले तो लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की इसके बाद पुलिस सौंप दिया। वहीं घायल युवक को ही जिला अस्पताल लाए हैं। इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
सत्यनगर निवासी नीरज (25) कश्यप घर पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और घर के बाहर से आवाज लगाई। जब नीरज बाहर आया तो उस पर फायरिंग कर दी।