फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: कोविड अस्पतालों में बेड खाली, मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत

Fri, 07 May 2021 09:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिले के 30 कोविड अस्पतालों में 241 वेंटिलेटर हैं। गुरुवार को 234 वेंटिलेटर पर मरीज भर्ती थे। 177 कॉल वेंटिलेटर के लिए आईं।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर कार में बैठी मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोविड मरीजों को सबसे ज्यादा वेंटिलेटर की जरूरत है। अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड खाली हैं, लेकिन मरीजों को आईसीयू और वेंटिलेटर नहीं मिल रहे। कंट्रोल रूम में रोज 150 से 200 कॉल ऐसी आ रहीं हैं जिनमें ऑक्सीजन सिलिंडर वाले मरीजों के लिए वेंटिलेटर की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर में बने कोविड कंट्रोल रूम पर मरीजों के लिए ऑनलाइन बेड वितरण व्यवस्था की गई है। स्क्रीन पर एक-एक अस्पताल में खाली बेड का पूरा ब्योरा उपलब्ध है। मरीज का ऑक्सीजन लेवल और सीटी स्कैन रिपोर्ट से निर्धारित जोखिम के आधार पर वेंटिलेटर उपलब्ध कराए जाते हैं। 

जिले के 30 कोविड अस्पतालों में 241 वेंटिलेटर हैं। गुरुवार को 234 वेंटिलेटर पर मरीज भर्ती थे। 177 कॉल वेंटिलेटर के लिए आईं। उन्हें ऑक्सीजन युक्त बेड ही मिल सके। कुल 2379 कोविड बेड में से709 खाली थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

80 फीसदी मरीजों को नहीं मिल रहे वेंटिलेटर
कोविड कंट्रोल रूम 15 अप्रैल से शुरू हुआ। बृहस्पतिवार तक यहां 7896 कॉल आईं। इनमें 1860 कॉल बार-बार की गईं। 5956 कॉल में 734 मरीजों को ऑक्सीजन युक्त बेड आवंटित हुए। करीब 4200 लोगों ने वेंटिलेटर, आईसीयू की जरूरत बताई, लेकिन इनमें 80% मरीजों के लिए वेंटिलेटर नहीं मिल पाए।

तीन आईएएस के हाथ में कमान
कंट्रोल रूम की कमान तीन आईएएस अफसर नगरायुक्त निखिल टी फुंडे, एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया और डीवीवीएनएल के एमडी अमित किशोर संभाल रहे हैं। डीएम स्वयं रोज बेड उपलब्धता की समीक्षा कर रहे हैं।

एसएमएस से मिलेगी सूचना
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि जहां-जहां वेंटिलेटर उपलब्ध हैं वहां से उन्हें कोविड अस्पतालों में दिया जा रहा है। वेंटिलेटर के लिए कॉल अधिक हैं। कोविड कंट्रोल रूम पर जो भी कॉल करेंगे उनके मोबाइल पर एसएमएस से सूचित किया जाएगा। चिकित्सक जोखिम के हिसाब से वेंटिलेटर उपलब्ध करा रहे हैं। 

ये कॉल आईं 0562-2551601 पर
- 5956 कॉल बेड और वेंटिलेटर के लिए
- 2256 कॉल ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए
- 1366 कॉल रेमेडिसिविर इंजेक्शन के लिए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें