फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में खाद की किल्लत, समितियों पर कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कृषि विभाग के दावों में जिले में खाद भरपूर है लेकिन समितियों पर किसानों की लाइनों लगी हुई हैं। किसान त्योहार छोड़ डीएपी की जुगाड़ करने में जुटे हैं। जिससे फसलों की बुवाई समय से हो सकें। सुबह से लगे किसानों का देर शाम तक नंबर आ रहा है।रबी की फसलों की बुवाई शुरू हो गई। जिले में मटर, आलू, सरसों, चना सहित अन्य फसलों की बुवाई शुरू हो गई है। दिवाली के बाद धान के अधिकांश खेत खाली हो जाएंगे। जिनमें गेहूं की बुवाई होगी। इसके लिए किसानों को डीएपी की जरूरत है। अभी बुवाई नहीं हुई तो फसलों की बुवाई लेट हो सकती है। दिवाली त्योहार से अधिक जोर बुवाई के लिए डीएपी पाने की है। किसान त्योहार को छोड़कर डीएपी की जुगत में हैं।
विज्ञापन

बुवाई के लिए डीएपी लेने को किसान सुबह से सहकारी समितियों पर पहुंच जाते हैं। समिति के खुलने से पहले ही किसान लाइनों में लग जाते हैं, जिससे समय से नंबर आ सकें और डीएपी मिल सके। खासी मशक्कत के बाद देर शाम तक ही किसानों का नंबर आ रहा है।
जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने बताया कि जिले में सभी सहकारी समितियों और निजी विक्रेताओं के यहां डीएपी मौजूद हैं। निजी उर्वरक विक्रेता यदि ओवर रेट लेता है तो इसकी शिकायत करें। किसान स्टाॅक न करें, उर्वरक की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें