फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट में घर के बाहर रखे छप्पर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव डगऊ नगरिया में बुधवार देर रात एक मजदूर के घर के बाहर रखे छप्पर में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर वहां रखा खाद्यान व अन्य घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। क्षेत्रीय लेेखपाल ने क्षति आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डगऊ नगरिया निवासी सोबरन सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार रात परिजन घर में सो रहे थे। तभी घर के बाहर रखे छप्पर में बिजली के तार से निकली चिंगारी की वजह से आग लग गई। जब तक सोबरन को आग लगने की जानकारी हुई। परिजनों व ग्रामीणों के साथ उसने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
जब तक आग बुझी, तब तक छप्पर के नीचे रखा खाद्यान व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। सोबरन ने बताया कि पर्स में रखे 15 हजार रुपये भी आग में जल गए। जानकारी होने के बाद बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति आंकलन की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें