फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएनजी ऑटो में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लॉजिस्टिक गोदाम भी जला डाला; 50 लाख का सामान राख

Thu, 30 Jul 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नवलगंज स्थित एक लॉजिस्टिक गोदाम में सीएनजी ऑटो में हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन 50 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
लॉजिस्टिक गोदाम में जला हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नवलगंज में रेलवे लाइन किनारे स्थित एक लॉजिस्टिक गोदाम में बुधवार सुबह सीएनजी ऑटो में शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। तीन दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन


पुष्पांजलि विहार, सिकंदरा निवासी स्वामी चावला का नवलगंज में रेलवे लाइन किनारे सिक्किम लॉजिस्टिक गोदाम है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे पड़ोसियों का फोन आया कि गोदाम में खड़े ऑटो से धुआं निकल रहा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शॉर्ट सर्किट के कारण ऑटो में आग लग गई है। आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तेज लपटों ने देखते-ही-देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगातार करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा परचून का सामान, जूते, जनरेटर, प्लास्टिक ब्रश और अन्य सामान करीब 50 लाख रुपये से अधिक का जलकर राख हो चुका था। घटना के दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सीएफओ ने बताया कि भीषण आग पर दो घंटे में काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें