खेरागढ़। होली पर मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। दुकानों पर फैक्टरी मेड मिठाइयां अधिक बेची जा रहीं हैं। पर, खाद्य सुरक्षा विभाग इन मिलावटी केमिकलयुक्त मिठाइयों की बिक्री पर रोक लगाने में नाकाम है। क्षेत्र के सैंया,खेरागढ़,जगनेर,कागारौल, इरादतनगर कस्बों के बड़े बाजारों में दुकानें इन्हीं मिठाइयों से भरी हैं। इनमें सफेद बर्फी, रवादार केक, गुजिया, छेना आदि शामिल हैं। खेरागढ़ सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. आरके सिंह का कहना है मिलावटी मिठाइयों के खाने से फूड पॉइजनिंग संभव है। कहा कि जहां तक संभव हो त्योहारों पर बाजार की मिठाइयों से बचें।