फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहालग में बाजार से गायब हुए 10 रुपये के नए नोट, दुकानदार कालाबाजारी करके ज्यादा में बेच रहे गड्डी

Fri, 12 May 2023 12:15 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में सहालग के समय में बाजार से 10 रुपये के नए नोट गायब हो गए हैं। दुकानदार कालाबाजारी करके ज्यादा पैसे लेकर में गड्डी बेच रहे हैं।
विज्ञापन
सहालग में खरीदारी का दौर शुरू (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में इन दिनों बाजार में 10 रुपए के नए नोट गायब हो गए हैं। जिसको जैसे तैसे नए 10 रुपए के नोटों की गड्डी मिल रही है व अतिरिक्त रूपए देकर 10 रुपए की गड्डी ले रहे हैं। 10 रुपए के नए नोट न मिलने से शादी वाले घर भी परेशान हैं तो वहीं नोटों की माला बनाने वाले दुकानदार भी परेशान हैं। दुकानदारों को मजबूरी में 10 रुपए के पुराने नोटों की माला बना कर बेचना पड़ रहा है और शगुन के लिए पुराने नोटों से ही काम चलाना भी पड़ रहा है।

नियमानुसार नोटों को स्टेपल करना मना है

शादियों का सीजन चल रहा है। बाजार में इन दिनों आपकों नए 200, 100 ,50,20 रुपए की मालाएं देखने को मिल जाएंगी पर 10 रुपए की मालाएं देखने को नहीं मिलेंगी। आम जनता को 10 रुपए के नए नोट न बैंक में मिल रहे न ही बाजार में। ऐसे में जनता परेशान है। हालंकि रिजर्व बैंक के नियमानुसार नोटों को स्टेपल करना मना है। क्योंकि इससे नोटों की उम्र कम हो जाती है। 

विज्ञापन


प्रकाश नगर की रहने वाली रेखा बताती हैं कि घर में शादी है। बैंक वालों से 10 रुपए की नए नोटों की गड्डी मांगी पर उन्होंने मना कर दिया कि 10 रुपए के नए नोट नहीं है। बाहर नोट बदलने वाले 10 के नए नोट की गड्डी देने के लिए औने पौने दाम मांग रहे हैं।

नहीं मिल रहे 10 रुपए के नए नोट

रावतपाड़ा निवासी दुकानदार जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि हमें पता है कि नोटों की माला पर रोक है। पर परंपरा है कि बहनें अपने भाई को नोटों की माला पहनाती है और मुस्लिम में बहनोई नोटों की माला पहनाते हैं। इस समय बाजार में 10 रुपए के नए नोट नहीं मिल रहे।

बाजार में नए 10 रुपए के नोट है ही नहीं

रावतपाड़ा निवासी दुकानदार अमन गोयल ने बताया कि 10 रुपए के नोटों के माला की ज्यादा मांग रहती है, लेकिन इस बार 10 रुपए के पुराने नोटों की माला बनानी पड़ रही है। बाजार में नए 10 रुपए के नोट है ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें