फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस ने बुजुर्ग और दिव्यांगों को भी किया पाबंद, थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस एहतियात के तौैर पर लोगों को पाबंद कर रही है। थाना कमला नगर की पुलिस ने पंचायती पजाया के कुशवाह समाज के 140 लोगों को पाबंद कर दिया। इनमें बुजुर्ग और दिव्यांग भी शामिल हैं। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद हरिओम बाबा के साथ थाने का घेराव किया। साथ ही इसे बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन




वार्ड 84 के भाजपा पार्षद हरिओम गोयल ने बताया कि पुलिस ने 140 कुशवाह समाज के लोगों को पाबंद किया है। यह सभी कमजोर तबके के हैं। कोई सब्जी बेचता है तो कोई खोखा चलाता है। किसी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उनके पास नोटिस पहुंचे हैं। दो-दो जमानती लेकर जाना है। सभी लोग परेशान हैं। पाबंद करने की सूची बृज विहार चौकी इंचार्ज ने बनाई। उनसे पूछा जाए कि उन्होंने किस आधार पर पाबंद किया है। एक दरोगा ने कहा कि दिव्यांग क्या बवाल नहीं कर सकता है। इस पर क्षेत्रीय लोगों के साथ पार्षद थाने में धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कहा कि पाबंदी की सूची का सत्यापन करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें