फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो हजार के नोट चलाने पर लग रहा 10 प्रतिशत बट्टा, होटल व रेस्टोरेंट संचालक लेने में कर रहे आनाकानी

Sun, 21 May 2023 11:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में दो हजार के नोट चलाने पर 10 प्रतिशत बट्टा लिया जा रहा है। वहीं होटल व रेस्टोरेंट संचालक लेने में आनाकानी कर रहे हैं। खुले पैसे न होने का हवाला देते हैं। 
विज्ञापन
दो हजार रुपये के नोट - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में चलन में बंद होने से पहले ही बाजारों में दुकानदारों ने दो हजार रुपये का नोट लेना बंद कर दिया है। होटल व रेस्टोरेंट संचालक भी आनाकानी कर रहे हैं। बाजारों में दो हजार के नोट पर 10% बट्टा भी लग रहा है। यानी दो हजार का नोट चलाने पर 1800 रुपये दिए जा रहे हैं।

कई जगह हो रही 10 प्रतिशत बट्टा कटौती 

दो हजार का नोट 30 सितंबर से बंद होगा। उससे पहले ही बाजार में नोट को लेकर उथल-पुथल शुरू हो गई है। शाहगंज, लोहामंडी, राजामंडी, दरेसी, फुव्वारा और ताजगंज क्षेत्र के बाजारों में दो हजार का नोट छोटे दुकानदार नहीं ले रहे हैं। कई जगह 10 प्रतिशत का बट्टा कटौती हो रही है।

होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी नहीं ले रहे

उधर, होटल और रेस्टोरेंट में दो हजार का नोट नहीं लेने के कई जगह पोस्टर चस्पा हैं। आगरा होटल रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश बाधवा ने बताया कि शहर में 650 से अधिक होटल व रेस्टोरेंट हैं। अधिकांश होटल व रेस्टोरेंट में दो हजार का नोट यह कहकर नहीं लिया जा रहा कि खुले पैसे नहीं हैं। 30 सितंबर तक नोट लेने में किसी होटल व रेस्टोरेंट संचालक को कोई परेशानी नहीं। वह नोट ले सकता है। उन्हें बैंक में जमा करा सकता है या बदलवा भी सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें