फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सराफा बाजार की तीन दुकानों में लगी आग, लोगों में दहशत, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Sun, 21 May 2023 11:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में सराफा बाजार की तीन दुकानों में आग लग गई। हादसे के बाद लोगों में दहशत फैल गई। घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। 
विज्ञापन
Agra News: सराफा बाजार की तीन दुकानों में लगी आग, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोतवाली स्थित सराफा बाजार के मार्केट चौबेजी का फाटक में रविवार तड़के एक दुकान के बाहर लगे मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों ने दो और दुकानों को चपेट में ले लिया। चौकीदार की सूचना पर सराफ और पुलिस पहुंच गई। डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से वायरिंग जल गई।

बिजली मीटर में लगी आग 

घटना रविवार तड़के चार बजे की है। सीताराम कॉलोनी, बल्केश्वर निवासी रिंकू बंसल की चौबेजी का फाटक में सोने-चांदी के जेवरात की दुकान है। उन्होंने बताया कि चौकीदार ने फोन किया। बताया कि दुकान में आग लग रही है। इस पर वो पहुंच गए। आग बिजली मीटर में लगी थी। धुआं उठने पर चौकीदार को पता चला। आग तारों से पहली मंजिल पर पवन और राहुल की दुकान तक पहुंच गई।

दुकान के एसी की वायरिंग जल गई

जानकारी पर बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी भी आ गए। बाजार में अग्निशमन यंत्र भी लगे हैं। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने टोरंट की मदद से बिजली की सप्लाई बंद करा दी। इसके बाद अग्निशमन यंत्र से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। बाजार में 300 से 350 दुकानें हैं। अगर, आग फैल जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आग से रिंकू बंसल की दुकान के एसी की वायरिंग जल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें