फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: चार दिन बाद भी नहीं पहचाने जा सके दुकानदार के हमलावर, तीन युवकों ने घेरकर मारी थी गोली

Fri, 26 May 2023 11:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दुकानदार को बाइक सवार हमलावरों घेरकर गोली मार दी थी। पुलिस इस मामले में अभी तक खाली हाथ है। 
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली मारी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मारुति एस्टेट में दुकानदार को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारी थी। घटना को 4 दिन बीतने के बाद भी हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों से कुछ सुराग मिले हैं। इन पर टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन


दौरैठा नंबर-2, शाहगंज निवासी शिवम की मारुति एस्टेट चौराहे पर न्यूट्रिशन हर्बल पाउडर की दुकान है। 21 मई की रात 9:15 बजे वो बाइक से घर लौट रहे थे। दुकान से आगे निकलते ही अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों ने घेर लिया। वह अपने चेहरे छिपाए थे। इनमें से एक ने फायर किया।

एक गोली शिवम के पेट के पास लगी। इसके बाद हमलावर भाग गए। शिवम ने अपने दोस्त को घटना की जानकारी दी। वो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल पर एक कारतूस पड़ा मिला। मामले में शिवम के पिता देवेंद्र कुमार ने थाना जगदीशपुरा में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी गिरीश कुमार ने बताया कि शिवम ने किसी से रंजिश से इन्कार किया है। हमलावरों ने शिवम को बोदला रोड पर गोकुल नगर के सामने से मारुति एस्टेट की तरफ जाने वाले कट पर रोका था। गोली मारने के बाद वो अवधपुरी की तरफ भाग गए।

इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। हालांकि रात का समय होने की वजह से फुटेज में हमलावर नजर नहीं आए हैं। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें