फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस चौकी के पास तमंचा तानकर दुकानदार को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहदरा पुलिस चौकी के पास तीन बदमाशों ने शनिवार की रात परचून दुकानदार को लूट लिया। तमंचा तानकर 35 हजार रुपये ले भागे। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे लेकिन सुराग नहीं लग सका। व्यापारियों का कहना था कि क्षेत्र में गश्त न होने से बदमाश फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन


शाहदरा निवासी मनोज की परचून की दुकान है। चंद कदम पर पुलिस चौकी है। मनोज ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात 9 बजे दुकान पर बैठे थे। एक बाइक पर नकाबपोश तीन बदमाश आए। बाइक 20 कदम दूर खड़ी की। एक बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। बाकी दो दुकान पर आए। एक ने कमर पर तमंचा तान दिया। वह घबरा गए। दूसरे बदमाश ने गल्ले से 35 हजार रुपये लूट लिए।
बदमाशों के जाने पर उन्होंने शोर मचाया। बदमाश बाइक से उतरकर आया। उसने फिर जान से मारने की धमकी दी। इस पर वो चुप हो गए। इसके बाद बदमाश आराम से चले गए। 112 नंबर पर कॉल करने पर पीआरवी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि केस दर्ज किया है। टीम लगाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें