फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुर्गा कॉलोनी में जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दुर्गा कॉलोनी के इलाके के वाशिंदे जलभराव की समस्या को लेकर कई वर्षों से परेशान हैं। सबसे ज्यादा समस्या गली नंबर 2 और रेलवे लाइन की समीप की बस्ती में है। जहां पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। रेलवे लाइन के सहारे गड्ढे में पानी भरा रहता है। इससे मच्छरों का प्रकोप रहता है ।
विज्ञापन

कॉलोनी की नालियां हर समय उफनती रहती हैं। बारिश के समय में यहां मुसीबत और बढ़ जाती है। गंदा पानी घरों तक दस्तक देता है। सामान्य दिनों में ही इस इलाके में नालियां उफन रहीं हैं। लोग लगातार समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी समाधान नहीं निकल पा रहा। यह समस्या पिछले तीन वर्षों से बनी हुई है। पालिका प्रशासन से भी वाशिंदे लगातार समस्या समाधान की मांग उठा रहे हैं।

बोली महिलाएं-
- दुर्गा कॉलोनी की गली नंबर 2 में बहुत दिनों से जलभराव की समस्या है। इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। नालियों के ऊपर पानी बहता है। पानी की निकासी नहीं है। पानी की निकासी का प्रबंध किया जाना जरूरी है। - अनीता
विज्ञापन

- कॉलोनी में जलभराव की समस्या काफी समय से है, लेकिन इसका निदान नहीं हो पा रहा। नगरपालिका से शिकायत भी की है। अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। गंदे पानी की निकासी की समस्या का हल होना जरूरी है- पुष्पा
विज्ञापन


वर्जन-
- जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका के स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही जलभराव की समस्या का समाधान होगा- धर्मराज सिंह, ईओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें