फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चौथ नहीं देने पर दुकानदार की पिटाई, वीडियो वायरल

Mon, 12 Jan 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज के कसेरट बाजार में चौथ नहीं देने पर दुकान में घुसकर दुकानदार की पिटाई की गई। पुलिस से शिकायत करने जाने पर उसे रास्ते में रोककर धमकाया गया। पुलिस ने आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पीड़ित कसेरट बाजार निवासी दीपक मंगल ने बताया कि उनकी घर के पास ही बर्तन की दुकान है। दखनाई गेट का अभिषेक चौरसिया आए दिन उन्हें डरा धमका कर रुपये लेता था। 7 जनवरी को वह दोपहर में दुकान पर बैठे थे, आरोपी आया और रुपयों की मांग की। दुकान में कोई ग्राहक नहीं आने की बोलकर रुपये देने से मना किया तो आरोपी ने पिटाई की। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। इंस्पेक्टर ताजगंज का कहना है कि ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें