फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाली देने का विरोध करने पर दुकानदार को पीटा, मौत

विज्ञापन
05एमएनपी-35-मृतक कालीचरन शाक्य का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। गांव जटपुरा में बुधवार की देर शाम घर के बाहर गाली गलौज कर रहे लोगों को रोकने गए दुकानदार की पिटाई की गई। गंभीर हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पत्नी की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किशनी चौराह गांव जटपुरा निवासी कालीचरण बुधवार की देर शाम पत्नी विनीता व बच्चों के साथ घर पर था। तभी घर के बाहर शिवम सविता, चंदन सविता, अंकुल, अंकित और दिनेश कुमार आकर गालीगलौज करने लगे। बाहर आई विमला देवी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी आक्रोशित हो गए। इस बीच पति काली चरण, पुत्र शिवम व पुत्री भी बाहर आकर गाली दे रहे लोगों का विरोध करने लगे। तभी नामजद लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से कालीचरण को वहां लगे सीसीटीवी कैमरा से दूर ले गए और लाठी डंडा से पीटकर मरणासन्न कर दिया। उक्त घटना के बाद विनीता पति को लेकर मेडिकल कॉलेज सैफई चलीं गईं। लेकिन वहां चिकित्सकों ने कालीचरण को मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला की ओर से नामजद लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
आरोपी लगातार दे रहे थे धमकी
मृतक कालीचरण की पत्नी विनीता ने बताया कि उसने 10 दिसंबर 2022 को प्रशांत कुमार, सुमित कुमार आदि के साथ अतिक्रमण को लेकर एक संयुक्त प्रार्थना पत्र उच्चाधिकारियों को दिया था। उसी दिन से शिवम सविता व उसके परिवारीजन लगातार उसके परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप लगाया कि योजनाबद्ध तरीके से पति की हत्या की गई है। कालीचरण की हत्या की घटना के बाद भाजपा से उपचुनाव में लोकसभा प्रत्याशी रहे रघुराज शाक्य पीड़ित के घर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें