फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाल में धंसा था चाकू: अस्पताल पहुंचा युवक, हालत देख चिकित्सक भी रह गए सन्न; कुल्चे विक्रेता ने किया ऐसा हाल

Mon, 24 Aug 2026 07:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगर

सार

आगरा में छोले-कुल्चे के ठेले पर गलती से 2100 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर होने के बाद रकम वापस मांगना युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दुकानदार ने चाकू से युवक के गाल पर हमला कर दिया, जिसके बाद वह चाकू फंसा लेकर अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
Shopkeeper Attacks Youth With Knife - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में युवक ने ठेल पर छोले -कुल्चे खाने के बाद गलती से ऑनलाइन अधिक रुपये भुगतान कर दिया। रकम वापस मांगने पर ठेल संचालक भड़क गया। आरोप है कि उसने युवक के गाल पर चाकू मार दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ठेल संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




प्रतापपुरा निवासी शिवम सिंह शनिवार दोपहर 1:45 बजे सदर क्षेत्र से गुजर रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि सेंट मैरी चर्च के पास ब्रदर छोले-कुल्चे नाम की ठेल पर छोले-कुल्चे खाने रुके थे। खाने के बाद उन्होंने यूपीआई से भुगतान किया। गलती से 2100 रुपये ट्रांसफर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ठेल संचालक अमित राठौर से रकम वापस करने के लिए कहा। इस बात पर अमित भड़क गए। ठेल पर रखे चाकू से हमला कर दिया। चाकू गाल में फंसा हुआ लेकर वह अस्पताल गए। एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें