फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा: सुभाष बाजार में गिरी दुकान, पांच लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Wed, 08 Jul 2026 03:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में जारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। सुभाष बाजार में एक दुकान भरभराकर जमींदोज हो गई। मलबे में पांच लोगों के दबे होने की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल माैके पर पहुंच गया। पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन
आगरा में बारिश से गिरी दुकान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। थाना मंटोला क्षेत्र के सुभाष बाजार में बुधवार को एक एक दुकान अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के समय दुकान पर मौजूद पांच लोग मलबे में दब गए। इनमें से चार लोगों को दुकानदारों ने मलबा हटाकर बाहर निकाल लिया। एक महिला की तलाश अब भी जारी है। 

विज्ञापन


">http://

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में प्रशासन की मदद में जुट गए। हादसे के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नगर निगम की टीम माैके पर पहुंच गई। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने भी माैके पर पहुंच घटना का  जायजा लिया।
विज्ञापन


">http://
विज्ञापन


केदार नगर निवासी दिलीप की सुभाष बाजार में कपड़े की राधा स्वामी क्लॉथ स्टोर के नाम से दुकान है। बुधवार दोपहर 2:15 बजे दिलीप दुकान के बाहर बैठे हुए थे। अंदर कर्मचारी थे। अचानक बारिश के दौरान दुकान भरभराकर ढह गई। मलबे में दबे हुए चार लोगों को स्थानीय दुकानदार और अन्य लोगों ने बाहर निकाल लिया। 

महिला सिपाही अनीता भी अपनी मां, बेटी खरीदारी करने के लिए आई थीं। तीनों मलबे में दब गए थे। लोगों ने दो को किसी तरह से बाहर निकाल लिया। सिपाही की मां गंगा देवी का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद बचाव कार्य जारी है। बड़ी संख्या में दुकानदार और अन्य लोग जुट गए हैं। दमकल विभाग के मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल भी मौके पर बुलाया गया है। इससे मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास किया जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें