संवाद न्यूज एजेंसी
बाह। हिंदी फिल्म ''''''''नाच नचाए जिंदगी'''''''' की शूटिंग बृहस्पतिवार को बटेश्वर में शुरू हुई। इस फिल्म के जरिए भोजपुरी फिल्मों में नाम और शोहरत कमाने वाली अभिनेत्री सोनाली मिश्रा ने हिंदी फिल्मों में एंट्री की है। बान्या दि रेका मीडिया प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही ''''''''नाच नचाए जिंदगी'''''''' फिल्म की कहानी एक बेरोजगार युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें रोजगार के लिए नाच नचाए जिंदगी दिखेगी।
फिल्म के निर्देशक शिव कुमार त्रिपाठी, प्रोड्यूसर मोहित त्यागी ने बताया कि रोजगार एवं पारिवारिक चुनौतियों के बीच पनपे प्यार और आस्था की कहानी में भोजपुरी अभिनेत्री सोनाली मिश्रा नायिका के रूप में एवं अनिल कृष्ण नायक के रूप में दिखेंगे। संगीत रविकुमार, अनुज तिवारी देंगे। बटेश्वर की शिव मंदिर श्रृंखला के पार्श्व में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं तीर्थ स्थल ट्रस्ट के चेयरमैन अरिदमन सिंह, दीवान पारना अनिरुद्ध सिंह पर मुहूर्त शॉट फिल्माया गया। इसके बाद सोनाली मिश्रा पर ब्रह्मलाल जी मंदिर में पूजा का दृश्य कैमरे में कैद किया। बटेश्वर के घाट पर जिंदगी की चुनौतियों की उधेड़ बुन के दृश्यों के अलावा आस्था एवं प्रेम के दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान घाट के आस पास भीड़ रही। इस दौरान पुजारी राकेश वाजपेयी, लाल सिंह चौहान, संतोष गहलौत, रौबी चौहान, अंकित भदौरिया, अरुण, अजय भदौरिया आदि मौजूद रहे।
सोनाली बोलीं, चुनौती भरी जिंदगी में पूर्ण किरदार का अवसर
भोजपुरी फिल्म हम हई जेठानी, लॉटरी, परदेशी एक्सप्रेस, अंग्रेजी बहू, सास बहू चली स्वर्ग लोक में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली सोनाली मिश्रा ने बताया कि हिंदी फिल्म ''''''''नाच नचाए जिंदगी'''''''' में चुनौती पूर्ण किरदार को निभाने का अवसर मिला है। लोकेशन अच्छी है। पारिवारिक फिल्म से इतर कठिन चुनौती भरी जिंदगी में अभिनय के साथ ही हिंदी फिल्मों में एंट्री होगी।
पारना, गढिया गांव में भी होगी फिल्म की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग पारना, गढिया गांव में भी होगी। मुहूर्त शॉट के बाद पूर्वमंत्री ने कहा कि बटेश्वर में फिल्म की शूटिंग पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
बटेश्वर में नांच नचाए जिंदगी फिल्म की शूटिंग