उत्तर प्रदेश के आगरा में शोहदे, बहन से छेड़छाड़ कर रहे थे। इस दौरान शोहदों का विरोध करना भाई को भारी पड़ गया। शोहदों ने पीड़िता के भाई की जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र किशोरपुरा का है। यहां के निवासी कृष्णा ठाकुर ने बताया कि शनिवार को उनकी बहन घर के पास कूड़ा फेंकने गई थी। घर के पास स्थित बगीची में शादी समारोह था। वहां खड़े सूरज और उसके साथी बहन को देखकर कमेंट कसने लगे।
बहन ने घर में आकर शिकायत की। उसकी तरफ से विरोध किया गया, तो शोहदों ने मारपीट शुरु कर दी। वह जान बचा कर घर की तरफ भागा। इस पर आरोपियों ने घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।