फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहरुख पर नहीं आया रहम...बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक मौत न हो गई; चाचा-भतीजे गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में जूता कारीगर शाहरुख की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी चाचा-भतीजे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपी किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर के शाहगंज के शिव नगर में पुलिस की लापरवाही से जूता कारीगर शाहरुख की मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोसी चाचा-भतीजे ने तीसरी बार इतनी बेरहमी से पीटा की जान चली गई। गुस्साए परिजन ने बुधवार को पुलिस चौकी गेट पर शव रखकर हंगामा किया। एसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब शांत हुए।  मामले में फरार चांद और फरीद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक आरोपी को गोली लगी है। एसीपी लोहामंडी ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के चेकिंग के दौरान इन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन



 

शिव नगर, राधे वाली गली नं-12, शाहगंज निवासी शाहरुख जूता बनाते थे। भाई सलमान ने बताया कि शाहरुख का पड़ोस में रहने वाले छोटू और उसके भतीजे चांद से 6 महीने पहले झगड़ा हुआ था। तब मामला शांत हो गया था। 6 मई को शाहरुख घर आ रहा था। रास्ते में छोटू और चांद ने मारपीट की। इससे सिर में चोट लगी।



 

परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने मामूली धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों का शांति भंग में चालान किया। तब से शाहरुख की तबीयत खराब थी। 7 मई को चाचा-भतीजे जमानत पर छूटकर आए। उन्होंने आते ही साथियों के साथ शाहरुख पर हमला बोल दिया। उसके सीने और सिर पर गंभीर चोट लगी।

 
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात शाहरुख जूता कारखाने से लौट रहे थे। फिर रास्ते में घेरकर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। वह डर में घर आकर सो गए। बुधवार सुबह चारपाई पर मृत मिले। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसे हत्या में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें