फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरतौनी में जूता फैक्टरी के श्रमिकों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुनकता। अरतौनी स्थित जूता फैक्टरी के श्रमिकों ने आवागमन के लिए बस सुविधा खत्म किए जाने पर बृहस्पतिवार को हड़ताल कर दी। इस दौरान श्रमिकों ने कंपनी गेट पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

श्रमिकों ने बताया कि रात के समय फैक्टरी के बाहर कोई वाहन नहीं मिलता है। इससे उन्हें घर जाने में परेशानी होता है। जबकि पहले कंपनी की बस श्रमिकों को ले जाती थी। अब बस की सुविधा को खत्म कर दिया गया है। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि रात में कोई भी श्रमिक काम करने से मना करता है, तो उसे कंपनी से निकाल दिए जाने के लिए कहा जाता है। वहीं श्रमिकों के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। कंपनी स्टाफ से बात की।
मामले में मैनेजर बाबूलाल ने बताया है कि कंपनी की ओर से श्रमिकों को लाने व ले जाने के लिए बस लगाई गई थी। जिसे कोरोना काल में हटा लिया गया है। इस संबंध में कंपनी के मालिकों से बात की गई है। उन्होंने सोमवार से बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बस सुविधा मुहैया होने के आश्वासन पर श्रमिक शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें