फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जूता कारोबारी से जबरदस्ती पड़ी भारी... पुलिस को लगाई पड़ गई दौड़; जानें पूरा मामला

Sun, 28 Apr 2024 08:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

जूता कारखाना संचालक को पकड़ने पहुंचे पुलिसकर्मियों के उस समय पसीने छूट गए, जब मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। विरोध जैसे ही शुरू हुआ पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले। इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कैलाशपुरी रोड पर जूता कारखाना संचालक को दो सिपाहियों ने जबरन थाने ले जाने का प्रयास किया। संचालक के शोर मचाने पर पत्नी पहुंच गई। भीड़ जुटने पर सिपाही भाग खड़े हुए। घटना का वीडियो वायरल हो गया। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सौंठ की मंडी, हरीपर्वत निवासी जमील का कहना है कि उनका जूता कारखाना है। पड़ोस में रहने वाले हाजी भोलू से रंजिश है। वह दो बार गलत मामलों में फंसा चुका है। आरोप लगाया कि 24 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे दो सिपाहियों ने कैलाशपुरी मार्ग पर मानसिक आरोग्यशाला के पास रोक लिया।

स्कूटर की डिकी खोलकर उसमें अवैध वस्तु रखने लगे। यह देख उसने शोर मचा दिया। सड़क पर भीड़ जुट गई। पत्नी भी मौके पर आ गई। उसने सिपाहियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सिपाही उसे जबरन टीपी नगर चौकी पर ले जाना चाहते थे। उसे आशंका है कि उसके खिलाफ एक बार फिर पुलिस से मिलीभगत करके साजिश रची जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें