दन्नाहार। पूर्व सैनिक भतीजे की मौत का सदमा चाचा बर्दाश्त नहीं कर सके। शव को देखने के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह गमगीन माहौल में चाचा-भतीजे का अंतिम संस्कार किया गया। थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर निवासी रामप्रताप सिंह चौहान (61) एक अगस्त की रात बटरौली मोड़ पर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उनका इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार रात जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो चाचा कुशल पाल (88) भतीजे का शव देखकर सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। कुछ देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। भतीजे के बाद चाचा की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। शनिवार को दोनों का एक ही स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया।