फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोबाइल में कैद हुई गोलियों की तड़तड़ाहट...बने अहम साक्ष्य

Sat, 06 Sep 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जगरूपपुर गांव में कूड़े के विवाद में हुई हत्या के मामले में मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज अहम सबूत बन गए हैं। परिजन और ग्रामीणों के मोबाइल में झगड़े और आरोपी शिक्षक के गोली चलाने की घटना कैद हुई है। पुलिस ने सभी साक्ष्यों को कब्जे में लिया है। वहीं गांव की एक गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी लिए हैं। मौके पर फाॅरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। गांव जगरूपपुर में शनिवार को सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भूदेव सिंह और योगेंद्र पक्ष के बीच कूड़ा डालने पर हुए विवाद हुआ था। मोबाइल के कैमरे में कैद हुई घटना में भूदेव हाथ में ईंट और लाठी लिए झगड़ते नजर आ रहे हैं, वहीं शिक्षक पुत्र अवनीश रिपीटर से दहशत फैलाता दिख रहा है। कुछ मोबाइल में गोली चलने की घटना भी कैद हुई है। मृतक के परिजन के बयान को मोबाइल में मौजूद साक्ष्य सही साबित कर रहे हैं। पुलिस ने मृतक परिजन व ग्रामीणों के मोबाइल से सभी वीडियो व एक गली में लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने बताया है कि वीडियाे में असलहा लिए खड़ा व्यक्ति शिक्षक अवनीश है। एसपी सिटी ने बताया कि वह पहले किशनी क्षेत्र में तैनात रह चुका है। उसकी वर्तमान तैनाती के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटना में कासगंज में तैनात आरक्षी अजीत उर्फ जीतू का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस सभी तथ्यों आदि पर गहनता से जांच कर रही है। घटना में जो भी शामिल होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें