फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झटका, अब नहीं बनेगी इंटीग्रेटेड लैब

Thu, 25 Jul 2024 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ा झटका लगा है। अब इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब नहीं बन सकेगी। इस लैब में 90 प्रकार की रक्त जांच की व्यवस्था होनी थी। लैब के लिए जिला अस्पताल मेंं पर्याप्त जगह उपलब्ध न हो पाने से प्रस्ताव खारिज हो गया है। जिला अस्पताल पर अभी तक जो लैब संचालित हैं उसमें एलएफटी, केएफटी, सीबीसी, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, कैल्शियम, लिक्विड प्रोफाइल, हेपेटाइटिस बी और सी, एचआईवी आदि से जुड़ी जांच ही हो पाती हैं। अन्य जांचों के लिए मरीजों को निजी क्षेत्र की लैब पर निर्भर रहना पड़ता है। इसमें उनका काफी धन और समय बर्बाद होता है। मरीजों को एक ही छत के नीचे माइक्रोबायोलॉजी सहित 90 प्रकार की जांच की सुविधा के लिए इंटीग्रेटेड पब्लिक लैब खोलने के लिए शासन से मंजूरी दी गई। इस लैब को स्थापित करने के लिए जिला अस्पताल में टीम ने पहुंचकर जगह को देखा भी गया। जिला अस्पताल में वर्तमान स्थान पर संचालित लैब के समीप ही जगह देने का प्रस्ताव भी दिया गया, लेकिन इस जगह को पर्याप्त नहीं मानते हुए प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया। सीएमएसडाॅ. संजीव सक्सेना का कहना है कि जिला अस्पताल पर इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब बनाने के लिए वर्तमान लैब के समीप ही जगह उपलब्ध कराई गई, लेकिन इस जगह को पर्याप्त नहीं मानते हुए प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया, जिससे जिले में फिलहाल यह लैब नहीं बन सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें