फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रामीणों ने बिजलीघर का घेराव कर लगाया ताला

Thu, 25 Jul 2024 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। विद्युत कटौती से त्रस्त मानपुर नगरिया के ग्रामीणों ने मंगलवार की देर रात्रि भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान के साथ बिजलीघर पर पहुंचकर घेराव किया और विद्युत निगम के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उपकेंद्र पर ताला लगा दिया। सुबह पांच बजे तक ग्रामीण बिजलीघर पर डटे रहे। इसके बाद वे लोग ताला लगाकर लौट गए। सुबह करीब आठ बजे अधिशासी अभियंता से वार्ता हुई। उच्च क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगवाने के बाद बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो माह से मिर्जापुर बिजलीघर के मनिकापुर फीडर के उपभोक्ताओं को 8-9 घंटे हो आपूर्ति मिल पा रही है। रात्रि 10 बजे भी बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। काफी देर तक ग्रामीण बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली नहीं आई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। ऐसी स्थिति में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजलीघर पहुंचकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने अधिशासी अभियंता से फोन पर बातचीत की और समस्या के बारे में बताया, लेकिन रात में न अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे और न अन्य कोई अधिकारी या कर्मी मौके पर आए। ऐसी स्थिति में सुबह 5 बजे तक ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर डटे रहे और बिजलीघर पर ताला लगाकर वापस आ गए। सुबह आठ बजे अधिशासी अभियंता अजय कुमार सविता व एसडीओ पंकज शेखावत बिजलीघर पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी मौके पर आ गए। अधिकारियों से वाता हुई। तत्काल ही विद्युत फीडर पर उच्च क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगवाया गया और आपूर्ति शुरू हो सकी। ग्रामीणों ने नगरिया के फीडर को मनिकापुर फीडर से अलग करने की मांग की। इस मांग पर अधिशासी अभियंता ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें