श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर शिवसैनिकों ने कछपुरा से ताजमहल की प्रतीकात्मक आरती उतारी। वह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को चकमा देकर पहुंचे। शिवसैनिकों का दावा है कि ताजमहल एक शिवमंदिर है। जिला प्रमुख वीनू लवानियां के नेतृत्व में तमाम शिवसैनिक ताजमहल कॉरीडोर पहुंचे। वहां पुलिस का पहरा देख दशहरा घाट की तरफ गए, वहां भी सुरक्षाकर्मी तैनात थे। ऐसे में पुलिसकर्मियोें को गुमराह करते हुए कुछ शिवसैनिक दशहरा घाट पर रह गए और बाकी कछपुरा पर पहुंच गए। वहां से उन्होंने ताजमहल की प्रतीकात्मक आरती उतारी। परमवीर चौधरी, सुरेश प्रजापति, दिनेश सिंह, वीरेंद्र, विकाश कुशवाह थे।