फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में भीमसेन मंदिर में आज से शुरू होगा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंदिर श्री भीमसेन जी महाराज में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन सात से 11 मार्च तक किया जाएगा। शनिवार को मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। आयोजन को सफल बनाए जाने के लिए कमेटी की बैठक भी की गई।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि संत सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज, स्वामी विवेकानंद जी (फिरोजाबाद), डॉ. रामबाबू पाठक (फर्रुखाबाद), आचार्य तिलकेन्द्र शेखर त्रिपाठी, डॉ पंकज मिश्र, संत ईश्वरदास ब्रह्मचारी (जालौन), स्वामी प्रेमदास भदौरिया (इटावा), उमा तिवारी (नरसिंहपुर) आदि प्रवचन करेंगे। मंत्री वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि कार्यक्रम दोपहर दो बजे से छह बजे तक होगा।
11 मार्च शिवरात्रि पर्व पर भगवान भीमसेन जी महाराज का भव्य शृंगार होगा। रात्रि में 11 बजे से भीमसेन जी नहराज का रुद्राभिषेक आचार्य अरविंद त्रिवेदी द्वारा कराया जाएगा। आयोजन से संबंधित जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपी गयीं। नरेंद्र राठौर, राजेंद्र राठौर, अमरनाथ भारद्वाज, सहिबलाल तिवारी, जगन्नाथ मिश्रा, दीपांशु बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें