फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर शिवपाल यादव का निशाना, बोले- कानून व्यवस्था ध्वस्त

Mon, 22 Jul 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
शिवपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करहल में एक निजी कार्यकम में शामिल होने आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। जब मीडिया ने बात की तो उन्होंने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों को कानून का भय नहीं है।

अपराधी बेलगाम होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। खुलासे के नाम पर पुलिस खाली हाथ रहती है। कहा कि सरकार पर नौकरशाही हावी है, अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी कार्यालयों में बिना घूस के काम नहीं होता। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें