फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव का बयान, कहा- जहां मिलेगा सम्मान उसी से करेंगे गठबंधन

Sat, 25 Jan 2020 08:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी से गठबंधन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमको जहां सम्मान मिलेगा उसके साथ ही प्रसपा गठबंधन करेगी। 
विज्ञापन


वहीं नागरिकता संशोधन कानून पर शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं का समाधान न करके विवादास्पद कानून बनाकर लोगों को भड़काने का काम कर रही है। शिवपाल यादव शनिवार को मैनपुरी आए थे। 

प्रसपा नगर अध्यक्ष उवैश सिद्दीकी के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल ने कहा कि नागरिकता कानून की कोई आवश्यकता नहीं थी। इससे देश व समाज का भला नहीं होने वाला, बल्कि यह राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाला है। 
विज्ञापन


वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि जो प्रसपा को सम्मान देगा, उसी दल के साथ चुनावी गठबंधन किया जाएगा। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को सभी मोर्चों पर नाकाम बताया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें गरीब और किसानों के विरोध में नीतियां बना रही हैं। पूंजीपतियों को भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉक्टर रामकुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें