फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी तो ईमानदार लेकिन गुंडाराज और भ्रष्टाचार पर नहीं है अंकुशः शिवपाल यादव

Sun, 16 Jun 2019 05:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
दिवंगत दरवेश यादव के घर जाते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव के शिवपुरी स्थित आवास पर रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईमानदार हैं और मेहनत से काम कर रहे हैं, लेकिन नौकरशाही पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। प्रदेश में अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
 
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि बार काउंसिल अध्यक्ष की सरेआम दीवानी परिसर में हत्या होना निंदनीय है। 
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस घटना का जल्द से जल्द से खुलासा होना चाहिए साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक समेत तमाम मदद की जरूरत है। प्रदेश में ला एंड आर्डर नहीं है। सरकार अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं।

नौकरशाही पर योगी को लगाम लगाने की जरूरत है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो सीबीआई जांच की मांग की जाएगी।

राज्यपाल से मुलाकात कर प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रदेश में दुरुस्त करने की जरूरत है। 

इस दौरान समाजवादी पार्टी में वापसी के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ठिठक गए। उन्होंने कहा यदि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चाहेंगे तो इस बारे में सोचा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें