27 फरवरी को बीएसएनएल ग्राउंड पर ‘शिवोहम’ में भक्ति और तकनीक का अनोखा संगम देखने को मिलेगा, जहां कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। एआई तकनीक से 12 ज्योतिर्लिंगों के डिजिटल दर्शन और हाईटेक लाइट-साउंड के बीच श्रद्धालु आध्यात्मिक अनुभव का हिस्सा बनेंगे।
आस्था और तकनीक का अनोखा संगम 27 फरवरी को ताज नगरी में देखने को मिलेगा। बीएसएनएल ग्राउंड, तारघर, माल रोड पर आयोजित होने जा रहा ‘शिवोहम’ सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्ति का आधुनिक महाउत्सव होगा। इस आयोजन की पहल अमर उजाला ने की है और प्रेजेंटिंग पार्टनर तिरंगा अगरबत्ती है।
विज्ञापन
‘शिवोहम’ भजन संध्या से अलग है। यहां शिव स्तुति को डिजिटल भजन क्लबिंग प्रस्तुति के साथ मंचित किया जाएगा। हाईटेक साउंड सिस्टम, विशेष लाइटिंग डिजाइन और डिजिटल विजुअल इफेक्ट्स के बीच भक्ति का वातावरण तैयार होगा। आयोजन स्थल को कैलाश पर्वत की झलक देने वाली थीम पर सजाया जाएगा, ताकि श्रद्धालु खुद को एक आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा महसूस कर सकें। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति देंगे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, जिनकी आवाज शिवभक्ति को नई ऊर्जा देगी। साथ ही एआई तकनीक के माध्यम से 12 ज्योतिर्लिंगों के डिजिटल दर्शन कराए जाएंगे, जिससे उपस्थित लोग देशभर के प्रमुख शिव स्थलों की अनुभूति कर सकेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए टिकट आवश्यक है, जो डिस्ट्रिक्ट एप पर उपलब्ध हैं।
आयोजन के पार्टनर
प्रेजेंटिंग पार्टनर तिरंगा अगरबत्ती, पावर्ड बाय साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, विभव बिल्डर्स, कृष्णा कच्ची घानी सरसों तेल, बेवरेज पार्टनर कोकाकोला बॉटलर एसएलएम जी बेवरेजेस, ड्रिवन बाय किया, एसोसिएट स्पॉन्सर नगर निगम आगरा, बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड, जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, गणपति ग्रुप, अशोक ग्रुप, तपन ग्रुप, हिलमैन पब्लिक स्कूल, सेकरेड 111 डिटर्जेंट और आउटडोर पार्टनर शंकर एडवरटाइजिंग।
टिकट पाने का विशेष अवसर
समाचार के साथ प्रकाशित किया गया क्यूआर कोड आपको शिवोहम का टिकट दिला सकता है। इसके लिए आपको क्यूआर कोड स्कैन कर पूछे गए सवालों का जवाब देना होगा। सवालों का सही जवाब देने वाले चुनिंदा पाठक लकी ड्रॉ के माध्यम से टिकट के लिए चयनित किए जाएंगे।
सहभागिता की अपील
साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड मैनेजर विनीता शर्मा ने कहा कि ‘शिवोहम’ जैसे आयोजन युवाओं और समाज के लिए प्रेरणादायी अवसर हैं। ऐसे कार्यक्रम न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा देते हैं, बल्कि सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं। शहरवासियों, अभिभावकों और युवा अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। अपने परिवार और मित्रों के साथ भागीदारी करें और शिव की डिजिटल अराधना में डूब जाएं।
युवाओं के लिए सही दिशा
बीएन ग्रुप अजय अग्रवाल का कहना है कि ‘शिवोहम’ वर्तमान समय की जरूरत के हिसाब से सार्थक पहल है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में आत्मबोध, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। यह मंच उन्हें समाज के प्रति अपनी भूमिका समझने और मजबूत चरित्र निर्माण की प्रेरणा देता है। हर वर्ग के लोगों, खासकर युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
सकारात्मकता का संदेश
निदेशक बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड रिंकेश अग्रवाल ने बताया कि ‘शिवोहम’ जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस पहल के लिए आयोजकों का प्रयास सराहनीय है। ऐसे आयोजन जिसमें अराधना के साथ भक्ति क्लबिंग जो कि वर्तमान दौर में काफी तेजी से बढ़ रही है। इसका भी अनुभव करने का मौका मिलेगा। अमर उजााला की ओर से यह सराहनीय प्रयास है।