परंपरा और तकनीक का अनोखा संगम 27 फरवरी को बीएसएनएल ग्राउंड, तारघर, माल रोड पर ‘शिवोहम’ में दिखेगा। इस विशेष आध्यात्मिक संध्या का आयोजन अमर उजाला की ओर से किया जा रहा है। इसमें प्रसिद्ध भारतीय पॉप गायक कैलाश खेर सुरों में दम भरेंगे। आयोजन का प्रेजेंटिंग पार्टनर तिरंगा अगरबत्ती है।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम पारंपरिक भजन संध्या से अलग स्वरूप में तैयार किया गया है। युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रही ‘भजन क्लबिंग’ की शैली में शिव आराधना को आधुनिक ध्वनि, प्रकाश व्यवस्था और डिजिटल दृश्य प्रभावों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। पूरा आयोजन स्थल कैलाश मानसरोवर की थीम पर सुसज्जित होगा।
Trending Videos
विशेष आकर्षण के रूप में 12 ज्योतिर्लिंगों के कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित दर्शन कराए जाएंगे, जिनके माध्यम से उपस्थित लोग देश के प्रमुख शिव धामों का आभासी अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। आयोजकों का कहना है कि उद्देश्य आस्था को नई पीढ़ी से जोड़ना है, ताकि संगीत और तकनीक के माध्यम से भक्ति को नए आयाम मिल सकें।
इस आयोजन के लिए टिकट District App पर उपलब्ध हैं और पूर्व पंजीकरण आवश्यक है। ‘शिवोहम’ के साथ आगरा एक ऐसी संध्या का साक्षी बनने जा रहा है, जहां श्रद्धा और आधुनिकता साथ-साथ कदम बढ़ाती नजर आएंगी। टिकट बुक करने के लिए क्यू आर कोड स्कैन करें। अधिक जानकारी के लिए 9811356546 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच कॉल कर सकते हैं।
आयोजन के पार्टनर
प्रेजेंटिंग पार्टनर तिरंगा अगरबत्ती, पावर्ड बाय साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, विभव बिल्डर्स, कृष्णा कच्ची घानी सरसों तेल, बेवरेज पार्टनर कोकाकोला बॉटलर एसएलएम जी बेवरेजेस, ड्रिवन बाय किया, एसोसिएट स्पॉन्सर नगर निगम आगरा, बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड, जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, गणपति ग्रुप, अशोक ग्रुप, तपन ग्रुप, हिलमैन पब्लिक स्कूल, सेकरेड 111 डिटर्जेंट और आउटडोर पार्टनर शंकर एडवरटाइजिंग।
शिवत्व को पहचानने का अवसर
बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड के निदेशक रिंकेश अग्रवाल ने बताया कि ‘शिवोहम’ मात्र एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्म-जागरण की अनुभूति है। यह आयोजन व्यक्ति को अपने भीतर विद्यमान शिवत्व को पहचानने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन पथ पर अग्रसर होने का अवसर है।
तनाव से बचाता है अध्यात्म
कपिश्वर न्यूरो हेल्थकेयर प्रा. लि. के न्यूरो फिजिशियन डॉ. नरेश शर्मा ने कहा कि ‘शिवोहम’ आत्म-चिंतन और मानसिक सुदृढ़ता का प्रभावी माध्यम है। व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन में अध्यात्म तनाव से बचाता है। ऐसे आयोजन व्यक्ति को भीतर की शक्ति से जोड़कर समाज में जागरूकता एवं सामंजस्य का विस्तार करते हैं।
आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक
हिलमैन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. एससी पोखरियाल का कहना है कि आत्मबोध और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक ‘शिवोहम’ है। बदलते परिवेश में आंतरिक शांति, अनुशासन और सेवा भाव को जागृत करने वाला यह आयोजन नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।
आत्मशांति का मिलेगा संदेश
एसएलएमजी बेवरेजेस प्रा. लि. (कोकाकोला बॉटलर) जीएम कमर्शियल अमित गोयल ने बताया कि भागदौड़ भरे जीवन में ‘शिवोहम’ आत्मशांति का संदेश लेकर आया है। यह भारतीय संस्कृति के गूढ़ आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास है। ऐसे प्रेरक आयोजनों से जुड़ना गर्व का विषय है, जो समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार करते हैं।