06एमएनपी-13-चांदेश्वर मंदिर में गेट के बाहर खड़े श्रद्धालु और पुलिसकर्मी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में बम भोले के जयघोष नहीं सुनाई दिए। कोरोना महामारी के चलते भक्त भगवान के दर्शन से वंचित रह गए। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले के धर्मस्थल 20 जुलाई तक बंद हैं। ऐसे में श्रद्घालु मंदिर में पूजन नहीं कर पा रहे हैं।
इस बार सावन के पहले सोमवार को मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ। इसका मन में मलाल है। घर में ही विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की है।
-प्रीति मिश्रा, कुरावली।
सावन में सोमवार को शिवालय खाली रहे, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मंदिर जाना की इच्छा तो थी, लेकिन पट बंद हैं। इसलिए जाना नहीं हो पाया।
-गीता चौहान, खरगजीत नगर
कोरोना वायरस भक्त और भगवान के बीच में दीवार बनकर खड़ा हो गया है। वायरस का प्रकोप न होता तो हर बार की तरह इस वर्ष भी मंदिर में पूजा-अर्चना करते।
-वंदना, भांवथत चौराहा
श्री चांदेश्वर महाराज के दर्शन किए। पहले तो मंदिर बंद था, बाद में पांच-पांच लोगों को प्रवेश दिया गया। मुझे भी सावन के प्रथम सोमवार को भगवान के दर्शन हुए।
-रेखा देवी, आगरा रोड
घर के पास स्थित श्री भीमसेन मंदिर के पट नहीं खुले थे। इस पर श्री चांदेश्वर मंदिर आकर पूजा-अर्चना की है। हालांकि कई भक्त यहां से भी बिना दर्शन के ही लौट गए।
-दीक्षा कुमारी, गाड़ीवान
06एमएनपी-15-चांदेश्वर मंदिर में गेट के बाहर लगी कतार- फोटो : MAINPURI