फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खामेनेई की मौत पर आगरा में उबाल, मजार शहीद-ए-सालिस पर प्रदर्शन; जमकर हुई नारेबाजी

Mon, 02 Mar 2026 10:05 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत की खबर पर आगरा में शिया समुदाय ने मजार शहीद-ए-सालिस पर प्रदर्शन किया। पोस्टर जलाकर नारेबाजी की गई, जबकि पुलिस ने सड़क पर उतरने से प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।
विज्ञापन
शिया मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद जिले के शिया मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया। न्यू आगरा स्थित मजार शहीद-ए-सालिस पर भारी संख्या में महिलाएं,बच्चे और पुरुष एकत्रित हुए। हाथों में खामनेई की तस्वीर लेकर उन्होंने हमले की निंदा की। प्रदर्शन के दौरान परिसर से बाहर सड़क पर आने की कोशिश करने पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई, पुलिस ने किसी को सड़क पर नहीं आने दिया।
विज्ञापन


यह मजार शिया मुस्लिम के प्रमुख धर्म स्थलों में शामिल है। दोपहर 3 बजे एकत्रित लोगों ने परिसर में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और नेतन्याहू की तस्वीरों को जलाया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना पर पहले से ही मजार के गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। प्रदर्शन में इमाम-ए-जुमा मौलाना शहजाद हुसैन बिलग्रामी, पेश इमाम सय्यद मो. हैदर, मौलाना वली मोहम्मद, हसन शाकिर, डाॅ. जाफरी, ताहिर जैदी, नजमुल हसन, सकलैन हैदर, परवेज रिजवी, वसी हैदर, मीसम रिजवी आदि मौजूद रहे।

पूरे विश्व के मुसलमान गमगीन
इमाम-ए-जुमा मौलाना शहजाद हुसैन बिलग्रामी ने कहा कि पूरे विश्व का मुसलमान धर्मगुरू की मौत पर गमगीन है। हम कर्बला वाले हैं। हमारे धर्मगुरू ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें