फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आई एम द्रोपदी’ बढ़ाएगी ‘शीरोज’ का हौसला

Sun, 07 Feb 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शीरोज हैंगआउट कैफे की एसिड अटैक फाइटर्स अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म निर्देशक पवन श्रीवास्तव ‘आई एम द्रोपदी’ के जरिये इन फाइटर्स को अपने हौसले बुलंद करने का मौका दे रहे हैं। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाती इस फिल्म के प्रोमो के लिए शनिवार से शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी।
विज्ञापन


पीवीआर के जरिये रिलीज की जा चुकी ‘नया पता’ के निर्देशक पवन श्रीवास्तव एसिड अटैक फाइटर्स पर ‘आई एम द्रोपदी’ फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में स्टॉप एसिड अटैक अभियान मुखिया लक्ष्मी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगी। साथ ही शीरोज की संचालक एसिड अटैक फाइटर्स विभिन्न किरदारों को पर्दे पर जीवंत करेंगी। शनिवार को शीरोज हैंगआउट कैफे के अलावा ताजमहल के पार्श्व में फिल्म का प्रोमो शूट किया गया। फिल्म प्यार की तलाश में भटकती एक लड़की की कहानी पर आधारित है। इस दौरान उसे समाज के तमाम नकारात्मक पक्षों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म की शूटिंग आगरा के अलावा बनारस, कानपुर, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में होगी। पर्दे के पीछे भी मेकअप, ड्रेस डिजाइन आदि में ये फाइटर्स मदद करेंगी। स्टॉप एसिड अटैक के प्रमुख आशीष शुक्ला ने बताया कि इस फिल्म की आमदनी से मुंबई में सिनेमा थीम पर कैफे शीरोज हैंगआउट कैफे खोला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें