फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चरवाहे को पीटा, 3 के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के उधन्नपुरा गांव के बचान सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह काजू के कुआ के पास बकरी चरा रहा था। गांव की ओर से स्नेश, उनका बेटा अभिषेक, रामलक्षिन बाइक पर आए और बकरी को टक्कर मार दी। वह बाल बाल बच गई। बाइक सवारों को धीरे चलने के लिए कहा तो बौखलाहट में गाली गलौज कर उसका बैंत छीन लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान सिर और कान में चोट लगी। चीख पुकार मचाए जाने पर आस पास के लोग आए तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसओ जैतपुर ने बताया कि तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें