फोटो। मारपीट में बोहता देवी का कान फटा
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव नयापुरा खंडेर में बुधवार सुबह पानी भरने पर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में एक महिला का कान फट गया। नयापुरा खंडेर निवासी संतराम पुत्र कमल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह मां बोहता देवी व बहन पानी भरने गई। आरोप है कि पानी भरने को लेकर गांव के लोगों ने मां, बहन से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। मारपीट में उनकी मां बोहता देवी का कान फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।