फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम्स में तैयारियां पूरी, लोग जाने को तैयार नही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। प्रशासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शहर में अस्थाई 24 शेल्टर होम बनाये हैं। इनमें नेशनल हाईवे 2 स्थित मधु रिसॉर्ट में तो तब्लीगी जमात के 118 लोगों को क्वारेंटीन किया गया है लेकिन बाकी जगहों पर अभी लोग नहीं आए हैं। लगातार दूसरे दिन अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अग्रवन को अस्थाई शेल्टर होम बनाया गया है। अग्रवन का प्रबंधन करने वाली समिति महाराजा अग्रसेन सेवा सदन समिति के प्रबंधक और अध्यक्ष डीके अग्रवाल ने बताया कि अग्रवन को 2 दिन पहले ही पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। प्रशासन जब भी यहां पर लोगों को भेजेगा, उनके लिए मुकम्मल इंतजाम मिलेंगे। हॉल में यहां 2 मीटर दूरी पर बिस्तर लगवाए गए हैं। इसी तरह लोहा मंडी के अग्रसेन भवन में सभी व्यवस्थाएं पूरी की गई है, लेकिन यहां भी अभी किसी को नहीं भेजा गया है। सेवा सदन के प्रबंधक बी डी अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से लॉक डाउन के दौरान भूखे लोगों की मदद तो की ही जा रही है, वहीं प्रशासन के निर्देश पर सेवासदन को भी अस्थाई शेल्टर होम में बदलकर सभी व्यवस्थाएं कराई गई हैं। लोगों के खाने-पीने और रहने का बेहतर इंतजाम यहां पर किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर 2 मीटर से ज्यादा दूरी पर गद्दे लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें