फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलाना गांव में बनाया अस्थाई आइसोलेशन सेंटर

विज्ञापन
सरपंच रमा चौहान द्वारा बनाए गए अस्थायी आइसोलेशन सेंटर की जानकारी देते सरपंच प्रतिनिधि सतीश राणा उपलाना - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए ग्रामीण स्तर पर ठीकरी पहरे ज्यादातर गांव में लग चुके हैं। लेकिन उपलाना गाँव की पंचायत ऐसी भी है जिसने गांव में ही बाहर से प्रवेश करने वाले लोगों के लिए एक अस्थायी आइसोलेशन सेंटर बना दिया है। ग्राम सचिव, मेंबरों का सहयोग लेकर गांव में सराहनीय प्रयास कर रही है। असंध में गांव उपलाना की ग्राम पंचायत सरपंच रमा चौहान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम के साथ मिलकर गांव में बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो कमरों में अस्थाई तौर पर आइसोलेशन सेंटर बनाकर अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायक बन गई है। गांव में राजकीय स्कूल में बने इस केंद्र में सभी सुविधाएं दी जा रही है। बीडीपीओ प्रेमचंद का कहना है कि अन्य सामाजिक लोगों को भी सरपंच की मुहिम से कुछ नया करने की सोचनी चाहिए। इस अवसर पर सतीश राणा उपलाना, सतीश कश्यप, राजकुमार, स्वर्ण सिंह सहित सभी पंच व गाँव की गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें