फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आश्रयहीन, असहाय, बेसहारा और बीमार लोगों को मिलेगा अब अपना घर

Sun, 29 Oct 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आश्रयहीन, असहाय, बेसहारा और बीमार लोगों को लहरा घाट पर अब अपना घर मिलेगा। सेामवार को अपना घर आश्रम के नाम से इसका शुभारंभ होगा। असहायों के लिए यह भवन आगरा के मसाला कारोबार राधेश्याम ने तैयार किया है। इस आश्रम का संचालन मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर संस्था भरतपुर करेगी।
विज्ञापन

समन्वयक त्यागी ने बताया कि अपना घर की आवासीय क्षमता 50 बैड की है। आश्रम में खान पान के लिए किचिन संचालित होगी। औषधि का प्रबंधन व अन्य जनसुविधाएं भी असहायों को मिलेंगी। अपना घर ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर 9216480619 पर सूचना मिलते ही आश्रम की रेस्क्यू टीम पीडि़तों को रेस्क्यू करके आश्रम में लाएगी। राष्ट्रीय समन्वयक अपना घर शैलेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि संस्था के द्वारा 11 राज्यों में 60 अपना घर आश्रम संचालित हैं। एक आश्रम काठमांडू नेपाल में भी संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें