चर्चा के दौरान कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने पर भी चर्चा हुई। बधियाकरण को लेकर पार्षद रवि माथुर ने सवाल उठाए। इसपर नगर आयुक्त ने बताया कि शासन की 2 नवंबर को उच्च स्तरीय बैठक है। इसमें जिले में चिह्नित ऐसे स्थानों व कुत्तों की संख्या और उन्हें रखने पर आने वाले खर्च की जानकारी साझा की जाएगी। शासन के निर्देश के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।