मैनपुरी। नगर के करहल रोड स्थित दाऊजी महाराज मंदिर में मंगलवार को विधि विधान के साथ शीतला माता की मूर्ति स्थापित की गई। दाऊजी मंदिर में मूर्ति स्थापना से पहले शहर में शीतला माता की शोभायात्रा निकाली गई।
मंगलवार को करहल रोड स्थित दाऊजी महाराज मंदिर से माता शीतला की नगर भ्रमण के लिए शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा शीतला धाम पहुंची। शोभायात्रा यहां से काली माता मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर होते हुए वापस करहल रोड पहुंची। यहां विधि विधान के साथ माता शीतला की मूर्ति की स्थापना कराई गई।
इस अवसर पर विजय गुप्ता, सुनीता गुप्ता, गार्गी गुप्ता, शीतल गुप्ता, मंजू गुप्ता, राम गुप्ता, माया गुप्ता, टिंकू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।