भोगांव। गांव विनोदपुर निवासी शशांक सिंह चौहान ने जेईई मेंस परीक्षा पास करते हुए 98.22 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। शशांक ने बताया कि उसने परीक्षा की तैयारी घर पर ही मोबाइल फोन से की। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता शैलेंद्र सिंह और मां वंदना देवी को देते हैं। शशांक की सफलता पर प्रधान पूर्व फौजी रूपलाल , नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी, आशीष तिवारी, समाज सेवी सच्चिदानंद तिवारी, डाॅ. राधा कृष्ण बौद्ध, पूर्व प्रधान माधुरी बौद्ध, नंदकिशोर शर्मा, संतोष मिश्रा आदि ने बधाई दी है।