फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य स्वरूपानंद ने कहा- हिंदू अगली पीढ़ी को दें धर्म की शिक्षा, अल्पसंख्यकों पर दिया ये बयान

Wed, 25 Apr 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का आगरा कैंट स्टेशन स्वागत किया गया। शंकराचार्य वे ग्वालियर से दिल्ली जा रहे थे। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से जा रहे स्वरुपानंद महाराज के दर्शन के लिए उनके शिष्य बड़ी संख्या में स्टेशन पर एकत्र रहे। 
विज्ञापन


शिष्यों को संदेश देते हुए शंकराचार्य ने कहा कि आज के युग में समस्याओं का कारण यह है कि धार्मिक शिक्षा का अभाव हो गया है। अल्पसंख्यक समुदाय तो अपनी संस्थाओं में अपने धर्म की शिक्षा दे रहे हैं। 

लेकिन धर्मनिरपेक्ष शासन के चलते हिंदू बालकों को अपने धर्म की शिक्षा नहीं मिल पा रही है। आज जरूरत है कि इस बात पर हिंदू एकत्र होकर अपनी अगली पीढ़ी को धर्म की शिक्षा दें। 
विज्ञापन


शासन धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए लेकिन व्यक्ति नहीं। आज धार्मिकता के अभाव में व्यक्ति को कर्मफल के प्रति उदासीन कर दिया है। यदि किसी बालक को पुनर्जन्म की अवधारणा समझाई जाए तो वे गलत मार्ग पर नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें